बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिंसा के लिए अभी तक करीब 354 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। मालदा, उत्तर दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और उत्तर और दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं, ताकि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को प्रसारित होने से रोका जा सके।