16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ‘कच्छा-बनियान गिरोह’ से सहमे लोग, 2023 के बाद फिर गैंग से दहशत, CCTV में दिखे संदिग्ध

Theft Gang Jaipur: जयपुर शहर में एक बार फिर 'कच्छा-बनियान गिरोह' को चर्चा से लोग डरे हुए है। इस बार सांगानेर के सूर्या नगर इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में कुछ संदिग्ध लोग देर रात की घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

2 min read
Google source verification
Theft Gang Jaipur

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कच्छा बनियान गिरोह,पत्रिका फोटो

Theft Gang Jaipur: जयपुर शहर में एक बार फिर 'कच्छा-बनियान गिरोह' को चर्चा से लोग डरे हुए है। इस बार सांगानेर के सूर्या नगर इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में कुछ संदिग्ध लोग देर रात की घूमते हुए दिखाई दे रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कच्छा-बनियान गिरोह ही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सब कुछ कैमरे में दिखने के बाद भी पुलिस इन पकड़ क्यों नहीं पा रही है?

वर्ष 2023 में गिरोह ने मचाई दहशत

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 21 जुलाई 2023 की रात को करधनी के गोकुलपुरा इलाके में भी कच्छा-बनियान गिरोह ने दहशत मचाई थी। तब भी ये लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। लोग डर के मारे रात-रात भर सो नहीं पाते थे। अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को खुद लाठियां लेकर रातभर जागना पड़ता था। कई कॉलोनियों में तो युवाओं ने रात में पहरा देने के लिए टीमें बना ली थी। तब भी हल्ला होने पर ये संदिग्ध वहां से भाग निकले थे और पुलिस इन पकड़ने में पूरी तरह फेल रही थी।

किसी की नहीं हुई थी गिरफ्तारी

अब करीब तीन साल बाद सांगानेर के सूर्या नगर में फिर वही नजारा देखने को मिल रहा है। रात के अंधेरे में घूमते इन
संदिग्धों को देखकर लोगों को 2023 का वह दौर याद आ गया है। सूर्या नगर में गिरोह की घुसपैठ की खबर फैलने से दहशत का माहौल है। वहीं कैमरे में फुटेज होने के बाद भी अब तक पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

गिरोह का खौफ, जानलेवा हमले से भी नहीं चूकते

शहर में बीते वर्षों में कच्छा बनियान गिरोह दिन में सूने मकानों की रेकी कर देर रात लूट के इरादे से धावा बोलता है। वारदात के दौरान अजीबोगरीब पहनावे और चेहरा ढका होने के कारण बदमाशों की पहचान भी आसानी से नहीं हो पाती। वारदात के वक्त विरोध होने पर गिरोह के लोग जानलेवा हमला तक करने में नहीं चूकते। गिरोह के सदस्य ज्यादातर शहर की बाहरी कॉलोनियों के घरों को निशाना बनाते हैं। वहीं शहर से बाहर जाने वाले रास्तों के घरों में भी लूटपाट करने में पीछे नहीं रहते।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग