
Rajasthan Monsoon : फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में प्री-मानसून सीजन शुरू हो गया है। आंकड़ों के अनुसार लगातार बारिश से जून की कुल बारिश का 45 फीसदी कोटा पूरा हो गया। मौसम विभाग के सुबह 8.30 बजे जारी अपडेट के अनुसार तीन घंटे में राजस्थान के 14 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत झुंझुनू, सीकर तथा कोटपूतली बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन, गरज-चमक, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 60-80 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, दौसा तथा नागौर जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक 30-40 KMPH की गति से तेज हवाएं, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
1- पेड़ की बड़ी शाखाओं, बिजली के खंभे तथा अन्य कमजोर संरचनाओं को नुकसान होने की प्रबल संभावना है।
2- दृश्यता में कमी होने की संभावना है।
3- फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें तथा मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
2- वाहन चालक विशेष सवाधानी बरतें।
3- बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल को न छुएं।
1- सामान्यतः कोई विशेष प्रभाव नहीं।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
2- बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल को न छुएं।
मौसम विभाग के अनुसार देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी जरूर है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई जा रही हैं। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां प्रभावी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश, आंधी और धूलभरी हवाएं चल रही हैं। 16 जून से तेज हवाओं और वर्षा की गतिविधियों में और बढ़ोतरी की संभावना है। जयपुर में बादल छाने, छिटपुट वर्षा और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और बारिश का दौर चला। आगामी चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा।
Published on:
16 Jun 2026 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
