19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur: नींदड़ मोड़ पर सड़क हादसा, सीमेंट से भरे ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

Jaipur: नींदड़ मोड़ पर सड़क हादसा, सीमेंट से भरे ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नींदड़ मोड़ पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरे एक ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nikhil Parmar

•

Updated: 16 Jun 2026, 11:35 AM IST

Harmada road accident

हरमाड़ा सड़क हादसा। फोटो: पत्रिका

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नींदड़ मोड़ पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरे एक ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बहुत ज्यादा खतरनाक थी, जिसके कारण बाइक सवार युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। भीषण हादसे के कारण सीकर-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल की स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही फरार ट्रोला चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।