
Drug paddler arrested, नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरगुजा आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे नशे के कारोबारियों में हडक़ंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने पिट्ठू बैग में भरे 200 नग नशीले इंजेक्शन के साथ स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार (Drug injection smuggler arrested) किया है। युवक 14 जून की रात को गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरना मैदान में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। जब्त नशीले इंजेक्शन की कमीत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर अवैध काम कर रहा था। संभागीय आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
सरगुजा जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 14 जून की रात को संभागीय आबकारी टीम गश्त पर निकली थी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरना मैदान के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा था। संदेह होने पर टीम ने उससे पूछताछ की और उसका पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो अलग-अलग पुडिय़ा में 100 नग रेक्सोजेसिक व 100 नग एविल इंजेक्शन (Drug smuggling) पाया गया।
टीम ने नशीले इंजेक्शन जब्त कर आरोपी वाहिद अंसारी (Drug paddler) निवासी लुण्ड्रा, वर्तमान निवासी पटपरिया अंबिकापुर को गिरफ्तार किया। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि आरोपी वाहिद अंसारी अंबिकापुर पटपरिया में किराए में रहकर नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार करता था। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम (Excise Department) द्वारा की गई लगातार कार्रवाई से सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है।
अधिकांश नशीले इंजेक्शन के विक्रेता जेल में हैं। वहीं जो बाहर हैं उन्होंने भी इन दिनों काम बंद कर दिया है। बता दें कि पिछले एक साल में आबकारी विभाग की टीम ने एक करोड़ से अधिक के नशीले इंजेक्शन, अवैध शराब सहित अन्य नशे का सामान पकड़ा है।
Published on:
15 Jun 2026 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
