20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बीच ही ‘DIG’ पर भड़क उठे

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद और प्रयागराज में लड़कियों के साथ हुए अपराध को लेकर जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात की । सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई हो।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 27, 2022

cm_yogi_ad.png

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक रहे थे। सीएम योगी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर काफी सख्त हैं और अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि जो भी व्यक्ति हो अगर महिलाओं के खिलाफ कोई गुनाह करता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए।

इस दौरान जब बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस में ही सीएम योगी ने मुरादाबाद के डीआईजी पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जब गैंगरेप हुआ ही नहीं तो एक लड़के की गिरप्तारी क्यों हुई ? दरअसल मुरादाबाद के डीआईजी ने सीएम से बताया कि लड़कों ने गैंगरेप नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट : यूपी सरकार की पैरवी करने के लिए वकीलों का नियुक्ति स्थगित, चीफ जस्टिस यूयू ललित के बेटे श्रीयश यू ललित भी शामिल

अभी हॉल में ही प्रयागराज और मुरादाबाद से ऐसी घटना सामने आई थी लोगों के तले से जमीन खिसक गई थी। मुरादाबाद में एक लड़की अपने दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट पार्क घूमने आई थी। उस दौरान कुछ मनचलों ने उस लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया । लड़की के कपड़ो को उतरवा करके नग्न कर दिया और उसकी वीडियो बनाई । इसकी बाद वह लड़की नग्न अवस्था में सड़कों पर घूमती नजर आई थी ।

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ था तब पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए उन लड़को को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया ।

ऐसा ही मामला प्रयागराज से आया था। एक लड़की अपने मंगेतर से मिलने के लिए घर से बाहर आई थी। इस दौरान भी कुछ लड़के उस लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया था । इसका वीडियों भी वायरल हुआ था। उस वीडियों में वह लड़की उन लड़कों से माफी मांगते हुए नजर आ रही थी लेकिन वे लड़के उसके मंगेतर के सामने ही उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: यूपी में प्रधानी का चुनाव नहीं जीत पाएंगे नीतीश कुमार,लोकसभा में जमानत जब्त हो जाएगी : दिनेश शर्मा

इस सब मामलों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों के अधिकारियों से बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए ।