
शादी का झांसा देकर यवक ने लड़की को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम सुरक्षा दावों के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराधों में लगाम नहीं लग पा रहा है। एक ऐसा मामला सामने आया है जो बहुत ही शर्मनाक है। दरअसल सिविल सेवा की तैयारी करने वालों के लिए राजधानी दिल्ली मक्का है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से यहां सिविल सेवा की तैयारी करने आई एक लड़की के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया। यह घटना आरकेपुरम में घटी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने जबरन दो बार गर्भपात भी कराया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि वह 2014 में सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी। इसी बीच कोचिंग के दौरान उसकी दोस्ती बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले युवक अमित से हुई। कुछ समय बाद उसने उसके साथ शादी का ऑफर दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाया। इसी तरह से वह शादी का झांसा देकर तीन चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2016 में वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने की बात कहकर जबरन गर्भपात करा दिया। कुछ समय बाद वह दूसरी बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने फिर से उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर बिहार फरार होगा। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी अमित के खिलाफ दुष्कर्म,जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और उससे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
20 Jan 2019 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
