26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी की मिस्ट्री: निगम बोध घाट पर 11 शवों का अंतिम संस्कार, दान दी आंखें

पुलिस को घटनास्थल से दो रजिस्टर भी मिले हैं। रजिस्टर के नोट्स से तंत्र-मंत्र का संदेह जताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 2 Jul 2018, 6:07 PM IST

burari

बुराड़ी की मिस्ट्री: निगम बोध घाट पर 11 शवों का अंतिम संस्कार, दान दी आंखें

नई दिल्ली। 11 लाशें मिलने से देश मेें ये सबसे बड़ी मिस्ट्री बनती जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमोर्टम हो गया है। सभी 11 शवों का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 4-5 एंबुलेंस में परिवारवाले मृतकों के शव को अंतिम संस्कार की जगह पर लेकर पहुंचे। भारी पुलिस बल निगम बोध घाट पर तैनात किया गया है। थोड़ी देर में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। शवों को पंचतत्व में विलीन करने के बाद सगे-संबंधी, दोस्त, रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि परिवार राजस्थान का रहने वाला था। सभी शवों को राजस्थान ले जाना संभव नहीं है। इसलिए दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Patrika .com/crime-news/pet-dog-of-family-found-chained-depressed-and-suffering-from-fever-1-3041129/">यह भी पढ़ें: बुराड़ी मामला: मालिक की मौत पर सदमे में बेजुबान, घटना के वक्त दूसरी मंजिल पर बंधा था टॉमी

दान की आंखें
मरने वालों की आंखों को दान किया गया है। मृतकों के परिवार के रिश्तेदारों के कहने पर इनकी आंखों को दान किया जाएगा। बता दें कि परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था और काफी मिलनसार भी बताया जाता है। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने इस परिवार के सदस्य को कभी किसी के साथ बहस करते भी नहीं देखा। ये परिवार यहां करीब 22 साल से रह रहा था। गौरतलब है कि परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला था।

भाटिया के भाई दिनेश का बयान: परिवार के लोगों की हत्‍या एक षडयंत्र, सीबीआई जांच की मांग

क्या आया पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में?
परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले जिन 6 लोगों का पोस्टमॉर्टम हुआ हैं उनकी मौत की वजह हैंगिंग है। इसके अलावा चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मिला रजिस्टर
पुलिस को घटनास्थल से दो रजिस्टर भी मिले हैं। रजिस्टर के नोट्स से तंत्र-मंत्र का संदेह जताया जा रहा है। दोनों रजिस्टर में मौत और मोक्ष को लेकर एक कहानीनुमा लंबा लेख है, जिसमें किसी आध्यात्मिक गुरु का नाम नहीं है तंत्र-मंत्र के एंगल की भी पुलिस जांच कर रही है।