26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी मामला: मालिक की मौत पर सदमे में बेजुबान, घटना के वक्त दूसरी मंजिल पर बंधा था टॉमी

नोएडा के एनिमल राइट एक्टिविस्ट संजय महापात्रा ने जांच टीम के अधिकारियों से बात कर टॉमी को गोद लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 2 Jul 2018, 3:43 PM IST

Tomi

बुराड़ी मामला: मालिक की मौत पर सदमे में बेजुबान, घटना के वक्त दूसरी मंजिल पर बंधा था टॉमी

नई दिल्ली। बुराड़ी में 11 शव मिलने का मामला देशभर की मीडिया में सुर्खियां बना हुआ है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही हैं। इस मामले में तंत्र-मंत्र से जुड़ी होने की बात भी सामने आई। वहीं लोगों को इस केस के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है कि आखिर इतने लोगों ने आत्महत्या या फिर इतने लोगों की हत्या किसने और क्यों की? पुलिस इस घटना की फिलहाल तहकीकात कर रही है। इस बीच ये भी खबर सामने आई कि घर में एक डॉग भी था। जिसका नाम टॉमी था। मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि घर में जिस जाल से 10 शव लटके हुए मिले थे, ठीक उसी जगह जाल के ऊपर छत पर पालतू टॉमी भी चेन से बंधा था, लेकिन किसी ने भी उसके भौंकने की आवाज तक नहीं सुनी। जबकि थोड़ी सी भी असमान्य परिस्थिति का संकेत मिलते ही डॉग सतर्क हो जाते हैं। फिर इस मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ? वैसे माना ये जा रहा है कि घर के किसी सदस्य ने टॉमी को छत पर बांधा होगा। तब उसके बाद ये घटना घटी होगी।

Patrika .com/crime-news/bhatia-brother-dinesh-statement-murder-of-family-a-conspiracy-cbi-inq-3040928/">भाटिया के भाई दिनेश का बयान: परिवार के लोगों की हत्‍या एक षडयंत्र, सीबीआई जांच की मांग

सदमे में टॉमी, हुआ 108 बुखार

रविवार को हुए इस मामले का घर की छत पर बंधे बेजुबान टॉमी को जब पता चला तो वह उदास हो गया। जब जांच-पड़ताल चल रही थी तो भूखा-प्यासा टॉमी अनजान लोगों की आहट से भौंक रहा था। हालांकि थोड़ी देर भौंकने के बाद वह चुप हो जाता था। कुछ देर बाद वह सिर नीचे करके बैठ जाता। रविवार दोपहर में टॉमी को धूप में बंधा देखकर एक पुलिसकर्मी को तरस आया और उसने उसे पानी और रोटी लाकर दी। पानी तो उसने पी लिया, लेकिन रोटी को छुआ तक नहीं। शायद बेजुबान को घर के सदस्यों के चले जाने का पता चल गया था। मालिक के जाने से टॉमी सदमे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसे 108 बुखार भी हो गया। पड़ोसियों का कहना था कि परिवार में टॉमी बस ललित की सुनता था। रोज सुबह-शाम वही उसे घुमाने ले जाता था। घर के बच्चे भी टॉमी से बेहद प्यार करते थे।

बुराड़ी से पहले दुनिया की दिल दहलाने वाली सामूहिक खुदकुशी की घटनाएं, जब 778 लोग..