Delhi Crime News: दिल्ली के जिस कारोबारी को धमकी मिली है, वो पश्चिम विहार का रहने वाला है।
Delhi Crime News: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रहने वाले एक कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी से गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 16 जून को कारोबारी से ये रंगदारी मांगी गई। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस मामले की तह तक जाएगी।
दिल्ली में एक हफ्ते में दूसरा केस
बीते हफ्ते ही जानेमाने सिंगर और रैपर हनी सिंह को जाने से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उनको ये धमकी एक वॉइस नोट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि उनको जान से मार दिया जाएगा। हनी सिंह ने वॉइस नोट पर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच अब कारोबारी को गोल्डी के नाम से धमकी देते हुए रंगदारी मांगी गई है।
कनाड़ा में रहता है गोल्डी गोल्डी बरार काफी समय पहले पंजाब से जाकर कनाडा में रह रहा है। वह वहीं से गैंग चला रहा है। बरार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले हैं। वहीं दूसरी ओर लॉरेंस लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में होने के बावजूद लगातार उसके अपराध में सक्रियता की बात सामने आती रहती है।