25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: पहले मालकिन को मारा चाकू, फिर ले ली खुद की जान

दक्षिण-पू्र्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक कर्मचारी ने अपनी मालकिन को चाकू मार कर खुदकुशी कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 20 Apr 2018, 9:22 AM IST

Murder

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कर्मचारी द्वारा अपनी मालकिन को चाकू मार कर खुद खुदकशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक का शव कब्ज में ले लिया है और घटना की जांच में जुटी है। बता दें कि यह मामला दक्षिण-पू्र्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का है।

मोटर पार्ट्स की दुकान पर करता था काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुदकुशी करने वाला कर्मचारी गोविंदपुरी में एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर काम करता था। उसका नाम रोहित बताया गया है। 22 वर्षीय रोहित का किसी बात पर दुकान की मालकिन प्रेमलता गाबा से विवाद हुआ। इसके बाद रोहित ने अपनी मालकिन प्रेमलता गाबा को चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद वह अपने घर पहुंचा और खुदकुशी कर ली।

मालकिन अस्पताल में भर्ती
वहीं, पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें दुकान की मालकिन प्रेमलता गाबा की बेटी ने दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल प्रेमलता गाबा को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत स्थिर है। प्रेमलता गाबा ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि रोहित उनके दुकान पर काम करता था। घटना वाले दिन उनकी और रोहित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।

हमले के कारणों का पता नहीं

प्रेमलता ने बताया कि मृत युवक पिछले डेढ़ साल से उनकी दुकान पर काम कर रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। वहीं अभी तक चाकू मारने की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हूई है।

खोती जा रही है संवेदना

आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। कहीं कुछ पैसे के लिए किसी की हत्या कर दी जाती है तो कहीं घरेलू विवाद में अपने ही अपनों के दुश्मन बन जाते हैं। इन सब घटनाओं की लगातार हो रही बढ़ोतरी से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच संवेदनाएं पूरी तरह से खत्म होती जा रही हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास दूसरों की तकलीफ और दर्द समझने की क्षमता नहीं बची है। समाज की मरती संवेदना एक गंभीर विषय है।