19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / तैमूर नगर हत्याकांड: केस से जुड़े 2 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, आरोपी गिरफ्त से अभी हैं बाहर

तैमूर नगर हत्याकांड: केस से जुड़े 2 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, आरोपी गिरफ्त से अभी हैं बाहर

बुधवार को रुपेश के परिजनों ने इलाके में निकाला था कैंडल मार्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 4 Oct 2018, 7:44 PM IST

taimoor nagar murder case

taimoor nagar murder case

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में रुपेश नाम के शख्स की हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का गुस्सा लगातार अपने सब्र की सीमा को क्रॉस कर रहा है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने इस मामले से जुड़े 2 लोगों से पूछताछ जरूर की है। पुलिस का दावा है कि रुपेश की हत्या में इनका हाथ हो सकता है।

हत्याकांड से पहले लूट वारदातों को दिया था अंजाम

वहीं दूसरी तरफ इस हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही को सामने रखने वाला एक मामला और सामने आया है। हत्या की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने रूपेश का कत्ल करने के बाद लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। आरोपियों ने एक नहीं बल्कि लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रही। इन वारदातों में तीन लोगों के शामिल होने की संभावना है.

कैसे की थी रुपेश की हत्या?

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले जंगपुरा इलाके से एक होंडा सिटी कार चोरी की जिसका नंबर है DL 3C AK 0980। इसके बाद आरोपी तैमूर नगर की झुग्गी बस्ती गए, जहां बड़े पैमाने पर अवैध नशे का कारोबार होता है। वहां उनका किसी से झगड़ा हुआ या वे नशे में थे, यह अब तक साफ नहीं है लेकिन वो वहां से फायरिंग करते हुए निकले। इस बड़ी झुग्गी बस्ती का रास्ता रुपेश के घर के सामने से ही खुलता है। वहां रूपेश अपने बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच बच्चों के सामने ही पहले तैमूर नगर में रूपेश की गोली मारकर हत्या की।

सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं परिजन

रुपेश की हत्या के बाद से उसके परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर हजारों की तादाद में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मार्च में महिलाएं, बच्चों के साथ हजारों की तादात में लोग शामिल थे। लोगों की भीड़ को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस भी तैनात की गई थी।

क्या हुआ था 30 सितंबर की रात

रविवार को रात करीब साढ़े 8 बजे तैमूर नगर इलाके में रूपेश की हत्या करने के बाद कातिलों ने दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव इलाके में भी लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर इलाके के लोगों ने 6 अक्टूबर को महापंचायत भी बुलाई है।