
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डॉक्टर का पत्र, महकमे में मचा हड़कम्प
सुलतानपुर. सोशल मीडिया पर अपने ही अधीक्षक डॉक्टर के व्यवहार से दुखी एक चिकित्सक का पत्र वायरल हुआ है। दलित चिकित्सक का पत्र वायरल होने के बाद से विभाग में हड़कम्प हुआ मचा है। अधीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीएमओ से कह कर अपना तबादला करा लिया है। मामला कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है।
कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉक्टर ग्रीस कुमार ने अपने अधीक्षक पर आरोप हुए कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही नहीं होगी, अधिकारियों द्वारा मातहतों को परेशान किया जाता रहेगा। उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। पीड़ित दलित डॉक्टर का कहना है कि जब से नये अधीक्षक प्यारेलाल आये हैं, उन्होंने मुझे टारगेट किया हुआ है और सबसे ज्यादा ओपीडी, एमरजेंसी ड्युटी करवाने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में कूरेभार सीएचसी अधीक्षक से फोन द्वारा जानकारी लेने के कई प्रयास किये गये, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
Published on:
10 Nov 2018 07:29 pm

बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
