पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं ने मनु को क्रोधित कर दिया था, फिर उसने कुलकर्णी को मारने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, मनु ने अपने पिता की जानकारी के बिना हत्या को अंजाम दिया। कुलकर्णी की मौत के बाद उसके परिवार वालों को पड़ोसियों की भूमिका पर शक था जिनका पीड़िता से विवाद था। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था। हावेरी जिले के सावनूर के रहने वाले कुलकर्णी 1963 में इंटेलिजेंस ब्यूरो में शामिल हुए थे। उन्होंने 1999 में सेवानिवृत्त होने से पहले साढ़े तीन दशक तक विभिन्न पदों पर कार्य किया था।