Father Gives Supari to Kill Son: एक पिता ने सुपारी देकर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। पहली नजर में इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है। लेकिन यह सच है। पिता-पुत्र के रिश्ते पर सवाल उठाने वाला यह मामला तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में मृतक युवक के माता-पिता, उसके मामा और उसकी हत्या करने वाले चार बदमाश शामिल है।