31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिफ्ट देकर महिला को बिठाया ऑटो में, सुनसान जगह ले जाकर गनपॉइंट पर किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया है कि जिन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया है वो तीनों आनजान हैं।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Nov 09, 2018

Gangrape News

Gangrape

रांची। झारखंड के पलामू में एक महिला के साथ गैंगरेप का संगीन मामला सामने आया है। पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के तरहसी-सगालीम मुख्य मार्ग पर स्थित पलाश पेड़ बागान में तीन युवकों ने हथियार के बल पर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सागीर नाम के युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

बागान में अनजान युवकों ने हथियार के बल पर किया गैंगरेप

ये घटना बीते 6 नवंबर दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके साथ तीन युवकों ने हथियार के बल पर एक बागान में गैंगरेप किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो अपने घर पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव से 6 नवंबर की दोपहर 2 बजे मनातू थाना के पदमा स्थित भितकिला गांव बहन के घर जाने के लिए निकली थी। करीब साढ़े चार बजे पदमा जाने के लिए ऑटो पकड़ा, जिससे वो सगालीम स्थित चांदो पेट्रोल पंप पंहुची। यहां पांकी की ओर से आकर एक ऑटो रुका। ऑटो में ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग भी थे। ड्राइवर ने पूछा कहां जाना है? इसके बाद महिला ने पदमा जाने की बात कही। फिर तीनों ने कहा कि हमलोग भी पदमा जा रहे हैं। चलना है तो बैठ जाइए। इसके बाद महिला पदमा तक जाने के लिए उस ऑटो में बैठ गई।

पुलिस को तलाश है आरोपियों की

इसके बाद अमानत नदी के पास ऑटो ड्राइवर ने ऑटो रोक दिया और पिस्तौल निकालकर महिला पर तान दी और धमकी दी कि जहां हम कहें वहां चली। महिला इस दौरान डर गई और उन लोगों के साथ चल दी। सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के दौरान महिला बेहोश हो गई, जब होश आया तो गैंगरेप की घटना का पता चला। इसके बाद महिला ने फोन कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज हुई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

Story Loader