7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका ने प्रेमी को भेजीं बहन की अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेमी ने शादी के लिए रखी थी बहन की नग्न तस्वीरें भेजने की शर्त प्रेमिका ने वीडियो कॉल करके बहन को नहाते हुए दिखाया प्रेमी ने वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉर्ट्स लेकर परिचितों को भेज दिए

less than 1 minute read
Google source verification
obscene_mob.jpg

बहन का अश्लील वीडियो बनाकर अपने प्रेमी को भेजना एक प्रेमिका को मंहगा पड़ गया। आग्रीपाडा इलाके की पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का भंडाफोड़ गुरुवार को हुआ। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की उम्र 25 साल है। इस मामले में शिकायतकर्ता, गिरफ्तार महिला की ही बहन है। पुलिस ने पीड़िता की बहन और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Big News: व्हाट्सएप जासूसी मामले में सबसे बड़ा खुलासा, कांग्रेस के इस बड़े नेता का...

दर्ज मामले के मुताबिक- 'गिरफ्तार महिला ने प्रेमी को वीडियो कॉल की। उस वीडियो कॉल में बहन को नहाते हुए दिखाया। प्रेमी ने वीडियो के स्क्रीन-शाट्स ले लिए। इन आपत्तिजनक फोटो को प्रेमी ने परिचितों को भेज दिए।

गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि उसे प्रेमी के साथ शादी करनी थी। प्रेमी ने शादी की शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक आरोपी महिला को अपनी बहन की नग्न तस्वीरें पहले प्रेमी को भेजनी थीं। उसके बाद ही शादी की बात आगे बढ़ सकती थी।

बिग न्यूज: राहुल गांधी के करीबी सहयोगी ने खोला सबसे बड़ा राज, कहा विदेश में राहुल गांधी की...

फिलहाल आरोपी महिला जमानत पर है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रेमी फरार है। पुलिस प्रेमी की भी तलाश कर रही है, ताकि गिरफ्तार महिला से उसका आमना-सामना कराया जा सके।