नई दिल्ली। गुजरात के नवसारी में एक भाजपा नेता का महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां महिला ने भाजपा काउंसलर के खिलाफ बदसुलूकी का मामला दर्ज कराया है।आरोप है कि आरोपी ने महिला शराब विक्रेता से शराब की कुछ बोतलों की मांग की थी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। पीड़िता स्वीटी पटेल ने शु्क्रवार को आरोपी भूपत दूधत की शिकायत करते हुए बताया कि 19 जून को उसने मां को फोन कर हर माह शराब का कार्टन घर पर भेजने की बात की थी। यही नहीं शराब के कार्टन भेजने के बाद आरोपी नेता ने उसको अवैध शराब का कारोबार करने की अनुमति दिलाने की बात भी कही थी।