7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामधारी संप्रदाय की गुरुमाता की गोली मार कर हत्या

मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों ने की गोलियां मार कर हत्या, हमलावर फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 4 Apr 2016, 3:17 PM IST

Murder in Mainpuri

Murder in Mainpuri

नई दिल्ली। पंजाब से 25 किलोमीटर दूर भैणी साहिब में नामधारी सम्प्रदाय प्रमुख गुरू माता चंद कौर को 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। 88 वर्षीय कौर को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मालूम हो कि गुरुमाता चंद कौरठाकुर उदय सिंह की माता एवं नामधारी सम्प्रदाय के पूर्व प्रमुख सतगुरू जगजीत सिंह की पत्नी हैं। कौर अपने डाईवर के साथ जीप में प्रताप सिंह अकादमी जा रहीं थीं। तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आये और उन पर गोली चला दी। गुरुमाता को इसमें 2 गोलियां लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। हमलावार वारदात के बाद मौके से फरार हो गये।

गद्दी को लेकर है विवाद-
सतगुरु जगजीत सिंह के निधन के बाद ठाकुर उदय सिंह को गद्दी सौंपे जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे थे । उनका कहना है कि सतगुरु जगजीत की जगह कोई नहीं ले सकता। भारत में कई कार्यक्रमों में ठाकुर उदय का सार्वजनिक विरोध हुआ था।