हैदराबाद। नलगोंडा जिले में हुई ऑनर किलिंग ये घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इसी बीच इस दर्दनाक घटना का दिल दहलाने देने वाली वीडियो भी सामना आया है। घटना को अज्ञात हमलावर ने मिर्यालगुड़ा में उस वक्त अंजाम दिया जब युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल से लौट रहा था। शहर के विनोबा नगर के पेरुमल्ला प्रणय नामक शख्स की पीछे से आए एक व्यक्ति ने हंसिए ( एक तरह की कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या करी। हमलावर घटनास्थल पर ही हथियार छोड़ कर फरार हो गया। इस नृशंस हत्या की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक लंबे-चौड़े कद का व्यक्ति पीछे से आकर प्रणय पर जोरदार वार करता हुआ नजर आ रहा है। गर्भवती पत्नी और मृतक की मां हमलावर को रोक रही है। एक नन्ही जान को अपने शरीर में पाले अमृत के सामने ही पति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- ऑनर किलिंग: गर्भवती पत्नी के सामने अज्ञात हमलावर ने किया पति का कत्ल, ससुर पर लग रहा है हत्या का आरोप