23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मगलिंग करके लाया विदेशी सांप, फेसबुक पर डाली फोटो तो वन विभाग ने धरा

युवक ने एक अजगर और एक ब्रॉन्ज बैक स्नैक को बेचने के लिए इनकी तस्वीर फेसबुक पर डाल दी, ताकि खरीदार उस तक पहुंच सकें। बस, फिर क्या था वन विभाग के अधिकारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से दोनों सापों को बरामद कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Snakemaster

स्मगलिंग करके लाया विदेशी सांप, फेसबुक पर डाली फोटो तो वन विभाग ने धरा

हैदराबाद। एक युवक स्मगलिंग करके विदेशी सांप लाया था। मेडचल जिले के वन विभाग को जानकारी तो थी लेकिन वो युवक तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद युवक ने एक अजगर और एक ब्रॉन्ज बैक स्नैक को बेचने के लिए इनकी तस्वीर फेसबुक पर डाल दी, ताकि खरीदार उस तक पहुंच सकें। बस, फिर क्या था वन विभाग के अधिकारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से दोनों सापों को बरामद कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को घाटकेसर मंडल के चूड़ारगुड़ा गांव स्थित वेंकटाद्रि टाउनशिप में अधिकारियों ने एक घर से इन दोनों सापों को जब्त कर लिया।

वन शरण मोसेज इन सापों को पिछले एक महीने से अपने पास रखे हुए था और इन्हें बेचने की कोशिश कर रहा था। उसके दोस्त वेंकटाद्रि टाउनशिप निवासी वी प्रवीण ने इनमें से एक अजगर को अपने गले में डालकर तस्वीर खिंचवाई और खरीदारों को आकर्षित करने के मकसद से इसे फेसबुक और वॉट्सऐप पर अपलोड कर दिया।

हालांकि यह तस्वीर खरीदारों की बजाय वन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और अभियुक्त इसे मांसाहारी भोजन दे रहे थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों सापों को इन युवकों के घर से जब्त कर लिया और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह है सजा

अजगर अनुसूची-1 के अंतर्गत आने वाली प्रजाति है। इसे अपने पास रखने और गैर-कानूनी ढंग से व्यापार करने पर कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना और 3 से लेकर 7 वर्ष के कारावास का प्रावधान है। इन दोनों युवकों को पकड़कर रंगा रेड्डी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में न्यायिक हिरासत के लिए पेश किया गया।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.