
Hyderabad Tejaswini stabbed to death in London went to UK for studies
Crime News: लंदन में हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय तेजस्विनी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवती 3 साल पहले पढ़ाई के लिए लंदन गई थी। युवती की हत्या ब्राजील के रहने वाले एक युवक ने फ्लैट में घुसकर की है। इस दौरान उसके साथ रहने वाली लड़की को भी चोट आई है।
3 साल पहले पढ़ाई के लिए गई थी लंदन
कोंथम तेजस्विनी रेड्डी का परिवार हैदराबाद के चंपापेट को रहता है। बता दें कि युवती पढ़ाई के लिए 3 साल पहले लंदन गई थी। इसके बाद वहीं नौकरी करने लगी। तेजस्विनी अपने दोस्तों के साथ लंदन के नील क्रिसेंट, वेम्बली में रहती थी। बीते मंगलवार को युवती और उसकी रूममेट पर फ्लैट में घुसकर ब्राजील के एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में उसकी रूममेट को भी चोट आई है।
23 वर्षीय ब्राजीलिआई युवक गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को अरेस्ट किया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक फोटो जारी की थी। इसके बाद 23 साल का हत्यारोपी घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया है। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार को मिली थी कि फ्लैट में उन पर जानलेवा हमला किया गया था और वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।
Updated on:
18 Jun 2023 10:40 am
Published on:
18 Jun 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
