24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive-पुलिस की ‘मुखबिरी’ की मिली सजा, गोली भागे बदमाश

पत्रिका देर रात-परबतसर तहसील के बड़ू थाना क्षेत्र की वारदात, युवक पर पीछे से फायर, गंभीर हालत में अजमेर रेफरअजमेर.
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Dec 13, 2025

पुलिस की मुखबिरी की मिली सजा, गोली मारकर भागे बदमाश

परबतसर के बड़ू थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई फायरिंग की वारदात में घायल विपिन।

अजमेर(Ajmer News). डीडवाना–कुचामन जिले के परबतसर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक पर पुलिस की मुखबिरी के संदेह में बदमाशों ने फायरिंग कर दी गई। बाइक से घर लौट रहे युवक को आरोपी ने पीछे से गोली मारी। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर अजमेर जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बड़ू थाना पुलिस प्रकरण में पडताल में जुटी है।

पीछे से मारी गोली, सीने में धंसी

जानकारी अनुसार परबतसर बड़ू बिल्लू निवासी विपिन पुत्र हनुमान मेघवाल शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे अपने 12 वर्षीय रिश्तेदार वीरेन्द्र के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान परबतसर हुल ढाणी निवासी जीतूसिंह राठौड़ अपने 4–5 साथियों के साथ कार में आया। उसने विपिन को रोक लिया। विपिन मोबाइल पर बात कर ही रहा था कि तभी जीतूसिंह ने उस पर पीछे से फायर कर दिया। गोली दाहिनी तरफ पसली में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विपिन को परबतसर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इत्तला मिलते ही सदर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। देर रात घायल विपिन का इलाज शुरू हो गया।

पुलिस पूछताछ बनी शक का कारण

पड़ताल में सामने आया कि आरोपी जीतू सिंह राठौड़ पूर्व में रींगस में हुई लूट के मामले में भी आरोपी रह चुका है। उसका आरोप है कि उसी मामले में विपिन की मुखबिरी के कारण पुलिस ने उसे पकड़ा था। विपिन ने पुलिस को बताया कि वह सैलून चलाता है और उस मामले में पुलिस ने उससे सामान्य पूछताछ की थी। इसी बात का जीतू को संदेह हो गया और उसने बदले की नीयत से हमला कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग