
Murder in Jhansi
Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चिकन में जहरीला पदार्थ खिलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का उसकी भाभी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो, पति ने उसकी हत्या कर दी।
पति का भाभी के साथ था नाजायज संबंध
बता दें कि घटना झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां संजीव रैकवार नाम का शख्स अपनी पत्नी रेखा रैकवार और 5 बच्चों के साथ रहता था। संजीव के उसकी भाभी के साथ नाजायज रिश्ते थे। इस बात की जानकारी जब रेखा को हुई तो, वह इसका विरोध करने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
चिकन में मिलाया जहरीला पदार्थ
इसके बाद आरोपी ने पत्नी रेखा को रास्ते से हटाने की ठानी और घर पर चिकन बनाया। आरोपी ने चिकन में जहरीला पदार्थ मिलाकर रेखा को खिला दिया। जिसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने आनन- फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद कल रात को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी संजीव फरार चल रहा है।
Updated on:
26 Jun 2023 09:30 am
Published on:
26 Jun 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
