18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के बाद दूसरे मर्द की तलाश में थी महिला, सनकी पति ने किया ऐसा हाल, धरे रह गए सारे सपने

तलाक के बाद उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी किरण की बहन प्रीति को बेच दी थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Feb 03, 2018

kiran

नई दिल्ली। भारतीयों की संख्या विश्व भर में काफी अधिक मात्रा में है। ब्रिटेन में भी भारतीय मूल के लाखों लोग रहते हैं। लेकिन आज एक ऐसी खबर मिली, जिसने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दें कि यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी और शव को बैग में पैक कर सड़कों पर घूमता रहा। खबरों के मुताबिक शख्स का नाम अश्विन दौडिया है, जिसने अपनी पूर्व पत्नी किरण दौडिया की उसी के स्कार्फ से गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि किरण दो बच्चों की मां थी। किरण के बड़े बेटे की उम्र 17 साल है, और वह अभी एक कॉलेज का छात्र है।

51 साल के अश्विन ने 46 वर्षीय किरण के साथ 26 साल से शादी के बंधन में बंधे हुए थे। लेकिन रिश्तों में आई खटास के चलते दोनों का 3 साल पहले तलाक हो गया था। जिसके बाद किरण अपनी आगे की ज़िंदगी को जीने के लिए किसी दूसरे मर्द की तलाश कर रही थी। तलाक के बाद उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी किरण की बहन प्रीति को बेच दी थी। किरण के परिजनों ने बताया कि वह उनके परिवार की रीढ़ की हड्डी थी। इतना ही नहीं वह एक बहुत ही नेक और दयावान महिला थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अश्विन ने किरण की हत्या करने के बाद उसकी लाश को एक ट्रॉली बैग में पैक करके ठिकाने लगाने जा रहा है।

किरण की लाश को एक पड़ोसी ने लिसेस्टर शहर में मिली, जो बैग में बंधी हुई थी। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि किरण की हत्या करने के बाद भी अश्विन को कोई पछतावा नहीं है। बता दें कि लिसेस्टर क्राउन कोर्ट ने अश्विन को किरण की हत्या का दोषी करार दिया। किरण की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है, जिसमें 18 साल की न्यूनतम कैद का प्रावधान है।