23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडिगो का क्रू मेंबर गिरफ्तार, फ्लाइट में बम की दी थी झूठी सूचना

फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना देने पर इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
indigo

नई दिल्ली: फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना देने पर इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फोन करके मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल मच गया। आनन फानन में फ्लाइट में चेकिंग की गई। जिसमें यह बात अफवाह निकली।


पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अनजान नंबर से फोन आया। जिसमें कहा कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट में विस्फोटक रखा हुआ है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मुंबई जाने वाले सभी जहाजों की चेकिंग शुरू की । हालांकि किसी तरह की इसमें बम की सूचना नहीं मिली।

एयर इंडिया की फ्लाइट में भी थी बम की झूठी खबर

मार्च में एयर इंडिया की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप मच गया था। इस खबर के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-020 में बम होने की बात कही गई थी। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में किसी शख्स ने बम होने की सूचना दी। आनन फानन में फ्लाइट में बैठे लोगों को खाली करवाया गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कॉल कहां से और किसने की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सभी यात्री सुरक्षित निकाला गया। दरअसल एयर इंडिया का विमान 248 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना होने वाला था। विमान को दोपहर ढाई बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन इसी वक्त आईजीआई एयरपोर्ट के एयर इंडिया ऑफिस में एक फोन आया कि उस फ्लाइट में बम है। जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने आनन फानन में विमान में बैठे यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। साथ ही पूरे विमान की जांच की गई है।