2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीरः केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने ​तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी में 2 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया गुरुवार रात पाक सेना ने राजौरी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की इस दौरान पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे

2 min read
Google source verification
e4.png

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। गुरुवार रात पाक सेना ने राजौरी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की।

इस दौरान पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे, जिसमें दो जवान घायल हो गए। वहीं, भारतीय सेना ने पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को ही पुंछ के शाहपुर, कस्बा व कीरनी सेक्टर में फायरिंग की थी।

वहीं, इन इलाकों में लगातार दूसरे दिन हुई गोलाबारी के चलते एलओसी से सटे स्कूलों को बंद रखा गया है। इसके साथ ही इन इलाकों में वाहनों के आवागमन को भी रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि पाक सेना की ओर से शाहपुर, कस्बा और कीरनी में लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

इससे पहले पिछले एक सप्ताह हुई एक गोलाबारी की घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। जबकि गोलीबारी 15 लोगों के घायल होने की खबर थी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू—कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 हटाने के कदम के बाद पाकिस्तान जम्मू—कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है।

Story Loader