
,,
नई दिल्ली। देश में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच पाकिस्तान ने कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया।
पाकिस्तान ने सोमवार को कश्मीर के तंगधार सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी की। वहीं, भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाले हुए पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में नियंत्रण रेखा से सटे कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान के संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब देते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चार आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिए थे, जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर हो गए थे।
पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू एवं कश्मीर में भारत के दो सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई थी।
भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन से पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भी हमले किए जिससे शत्रु क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार आतंकी लॉन्च पैड्स पर हमले पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने में मदद करने के जवाब में किए गए।
आतंकवादी शिविरों पर हमला करने के लिए सेना ने आर्टिलरी बंदूकों का इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तंगधार सेक्टर के विपरीत में स्थित नीलम घाटी में चार आतंकी लॉन्च पैड्स नष्ट हो गए।
आर्टिलरी गन हमले में चार-पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के अलावा भी वहां बहुत नुकसान हुआ है।
Updated on:
21 Oct 2019 02:43 pm
Published on:
21 Oct 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
