scriptकश्मीर: पुंछ में पकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी पर गोलीबारी जारी | Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Shahpur Kerni of Poonch | Patrika News

कश्मीर: पुंछ में पकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी पर गोलीबारी जारी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 01, 2019 12:22:00 pm

Submitted by:

Mohit sharma

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।
सोमवार सुबह 7.45 बजे बजे पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर दी।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Pakistan violated ceasefire

कश्मीर: पुंछ में पकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी पर गोलीबारी जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। यहां सोमवार सुबह 7.45 बजे बजे पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, एक्शन मोड में आई भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि दोनों ओर से जारी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर संघर्षविराम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कश्मीर के राजौरी जिले में पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया है।

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

 

https://twitter.com/ANI/status/1112553241349406722?ref_src=twsrc%5Etfw

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7.45 बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। हमारे सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है।

वहीं, दूसरी ओर जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर लासिपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों से चुनौती मिलने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और युद्धक सामग्री भी बरामद की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो