
शिलांग पहुंचे कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, आज सीबीआई के सामने होंगे पेश
नई दिल्ली। देश के चर्चित शारदा चिटफंड घोटाले में सबूत नष्ट करने के कथित आरोपी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलॉंग पहुंच गए हैं। सीबीआई यहां राजीव कुमार से पूछताछ करेंगी। जानकारी के अनुसार यहां सीबीआई कार्यालय में राजीव कुमार से से पूछताछ करेगी। पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के साथ ही कोलकाता 3 अन्य आईपीएस अफसर पर भी शिलांग पहुंचे हैं। गृह विभाग की मानें तो शिलांग के जिस होटल में राजीव कुमार को ठहराया गया है, वहीं उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सीबीआई की एक टीम दिल्ली से शिलांग पहुंची
वहीं, राजीव कुमार से पूछताछ के लिए सीबीआई की एक टीम दिल्ली से शिलांग पहुंची है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव को शारदा चिटफंड घोटाले में चल रही जांच के दौरान सीबीआई का सहयोग करने व उसके समक्ष पेश होने की बात कही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे गिरफ्तारी से राहत दे दी थी। आपको बता दें कि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया था कि शारदा चिटफंड घोटाले की के जांच के लिए गठित एसआईटी की कमान संभाल चुके राजीव कुमार पर इलेक्ट्रोनिक सबूतों के का आरोप है।
वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
केंद्र सरकार ने कोलकाता पुलिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के बीच गतिरोध में शामिल पुलिस के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सड़क प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कार्रवाई का सामना करना होगा। रविवार से शुरू होकर 45 घंटों से ज्यादा वक्त तक चले राज्य और केंद्र सरकार के बीच अभूतपूर्व गतिरोध के संदर्भ में यह कार्रवाई हो सकती है।ह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रशंसा योग्य सेवा के लिए इन पुलिस अधिकारियों को मिले पदकों को वापस लेने की योजना बना रही है।
Updated on:
9 Feb 2019, 10:47 AM IST
Published on:
9 Feb 2019, 7:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.