scriptमहाराष्ट्र : CID ने पालघर मामले में 24 और लोगों को किया गिरफ्तार | Maharashtra: CID arrested 24 more people in Palghar case | Patrika News
क्राइम

महाराष्ट्र : CID ने पालघर मामले में 24 और लोगों को किया गिरफ्तार

 

चार नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार।
गिरफ्तार 248 में से 105 को मिली जमानत।

 
 

नई दिल्लीDec 24, 2020 / 12:04 pm

Dhirendra

palghar

गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 70 साल।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में हिंसक भीड़ द्वारा दो साधुओं और एक चालक की हत्या के मामले सीआईडी ने 24 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक की उम्र 70 साल है। गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं। अब तक इस मामले में 248 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई लोगों को जमानत भी दे दी गई है।
गृह मंत्री अनिल देशमुख बोले – महाराष्ट्र पुलिस कानून के मुताबिक करेगी कार्रवाई

आरोपियों में प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल

महाराष्ट्र सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 24 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक एमटेक डिग्री धारक और एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल हैं।
बता दें कि इस मामले में गिरफ्तार 248 लोगों में से कई लोगों को जमानत मिल चुकी है। हाल ही में ठाणे की एक अदालत ने पालघर भीड़ हत्या मामले में गिरफ्तार 47 लोगों को जमानत दी थी। जिला न्यायाधीश पीपी जाधव ने आदेश दिया कि आरोपियों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए की जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश दिया था। इस मामले में अब तक 105 लोगों को जमानत दी जा चुकी है।

Home / Crime / महाराष्ट्र : CID ने पालघर मामले में 24 और लोगों को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो