
नई दिल्ली। मुंबई मनसुख हिरेन केस में सचिन वाजे पर शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की तफ्तीश कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने रविवार को मुंबई में मिठी नदी से कंप्यूटर का सीपीयू, हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, डीवीआर और एक रजिस्ट्रेशन संख्या वाली गाड़ी की दो नंबर प्लेट बरामद की। यही नहीं एनआईए हिरेन केस के मुख्य आरोपी सचिन वाजे को भी मौके पर लेकर पहुंची।
जानकारी के अनुसार एनआईए टीम सचिन वाजे को मुंबई के बांद्रा कुरला कॉम्पेक्स के पास मिठी नदी के पुल पर लेकर पहुंची। इस दौरान टीम ने मनसुख हिरेन डेथ केस में वाजे से सवाल-जवाब भी किए। Team के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नदी से कंप्यूटर सीपीयू और गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ अन्य सामान बरामद किया।
आपको बता दें कि मनसुख मर्डर केस मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली गाड़ी के साथ जुड़ा हुआ है। जो विस्फोटक से लैस जो गाड़ी एंटीलिया के बाहर मिली, वो मनसुख हिरेन की ही थी। जिसके तार मुंबई पुलिस के निलंबित सहायक इंस्पेक्टर सचिन वाजे से जुड़े हैं।
Updated on:
28 Mar 2021 06:52 pm
Published on:
28 Mar 2021 06:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
