26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MeToo: रेप के आरोप पर आलोक नाथ का पलटवार, विनता नंदा पर किया मानहानि का केस

#MeToo विनता नंदा ने कहा था कि आलोक नाथ ने मेरे साथ सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया गया था बल्कि मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे साथ नृशंस व्यवहार किया गया था। मैं अपने बिस्तर से उठ नहीं सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 13 Oct 2018, 12:59 PM IST

alok nath

#MeToo: रेप के आरोप पर आलोक नाथ का पलटवार, विनता नंदा पर किया मानहानि का केस

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के 'संस्कारी' अभिनेता आलोक नाथ ने खुद पर रेप का आरोप लगने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अब उन्होंने #MeToo के तहत रेप का आरोप लगाने वाली लेखिका व निर्माता विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। इससे पहले आलोक नाथ ने विनता को नोटिस भी भेजा था।

#MeToo पर हरकत में आई सरकार

महिलाओं के साथ अतीत में हुए यौन दुर्व्यवहार को लेकर होने वाले खुलासे की मुहिम #MeToo को पहली बार सरकार भी हरकत में नजर आई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ऐलान किया है कि इस मुहिम से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए चार सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक इस मुहिम को लेकर कई मंत्रियों से सवाल किया गया लेकिन ज्यादातर ने खुलकर कुछ नहीं कहा था।

स्काईवॉक के उद्घाटन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर छलका दर्द, बोले- हमें तो बस काम से है मतलब

नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा....

नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह एक शराबी, लापरवाह और बुरा शख्स था लेकिन वह उस दशक का टेलीविजन स्टार भी था, इसलिए न केवल उसे उसके बुरे व्यवहार के लिए माफ कर दिया जाता था बल्कि कई लोग उसे और भी ज्यादा बुरा बनने के लिए उकसाते थे। अपने साथ हुए सबसे बुरी घटना का जिक्र करते हुए नंदा ने कहा कि एक बार वह आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई और वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकलीं। उनके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। मैं घर जाने के लिए खाली सड़क पर पैदल ही चलने लगी... रास्ते में उस शख्स ने गाड़ी रोकी, जो खुद चला रहा था और कहा कि मैं उनकी गाड़ी में बैठ जाऊं, मुझे घर छोड़ देगा। मैं उस पर विश्वास करके गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद मुझे बेहोशी सी छाने के चलते हल्का-हल्का याद है। मुझे याद है कि मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। अगले दिन जब दोपहर को मैं उठी, तो मैं काफी दर्द में थी। मेरे साथ सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया गया था बल्कि मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे साथ नृशंस व्यवहार किया गया था। मैं अपने बिस्तर से उठ नहीं सकी। मैंनै अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया लेकिन सभी ने मुझे इस घटना को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

आलोक नाथ पर एक्शन के मूड में सिंटा

आलोक नाथ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के बाद 'द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (सिंटा) ने अभिनेता को नोटिस भेजने का फैसला किया है। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा कि आलोक को 'कारण बताओ' नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने नंदा से शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया और कहा कि हम आपको पूरा समर्थन देते हैं।