26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से चार दिन पहले एयरहोस्टेस को मिला धोखा, प्रेमी ने पॉर्न साइट्स पर डाली अश्लील तस्वीरें

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 27 Jul 2018, 3:08 PM IST

girlfriend committed suicide after breakup

girlfriend committed suicide after breakup

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से सिर्फ चार दिन पहले एक लड़की को ऐसा धोखा मिला कि शायद वो अब जिंदगी में शादी शब्द पर ही भरोसा ना कर पाए। दरअसल, मामला दिल्ली के वसंत कुंज इलाके का है, जहां एक इंजीनियर युवक ने शादी से चार दिन पहले अपनी होने वाली पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ एक प्रोफाइल बनाकर उसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। लड़की को इस बात की जानकारी तब लगी जब उसके पास लड़कों के अश्लील फोन कॉल्स आने लगे। पीड़िता एक इंटरनेशनल एयरलाइंस में बतौर एयरहोस्टेस काम करती है।

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में एयरहोस्टेस है पीड़िता

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार (29) के रूप में हुई है। वह वसंतकुंज के महसूदपुर का रहने वाला है और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में बतौर जेई कार्यरत है। वहीं पीड़िता भी एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में एयरहोस्टेस है।

मैट्रिमोनियल साइट से दोनों आए थे करीब

जानकारी के मुताबिक, राजेश और 27 वर्षीय पीड़िता की पहचान एक साल पहले मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों को इस बारे में बताया। दोनों के घरवाले शादी के लिए भी राजी हो गए। जून के महीने में सगाई की तारीख भी तय कर ली गई थी। दोनों घरों में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि लड़की को समझ नहीं आया। सगाई से ठीक चार दिन पहले आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और एयर होस्टेस से दूरियां बनानी शुरू कर दी।

सगाई से चार दिन पहले आरोपी ने बना ली लड़की से दूरियां
संपर्क होने पर आरोपी ने युवती पर ही लगा दिए आरोप
पीड़ित परिवार ने किसी तरह आरोपी से संपर्क कर बात की तो उसने एयर होस्टेस के चरित्र पर आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। कहा कि युवती के सोशल मीडिया प्रोफाइल में आपत्तिजनक तस्वीरें हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। यह सुनकर पीड़ित परिवार को सदमा लगा। उन्होंने 24 जुलाई को वेलकम थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

नॉर्थ-ईस्ट डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोर्न वेबसाइट पर से लड़के के प्रोफाइल को भी हटा लिया गया है।