
मनोज साने को ले जाती पुलिस
Mumbai Mira Road Murder Case: ठाणे के मीरा रोड पर हुए भयावह मर्डर केस में पुलिस जांच में जुटी हई है। अपनी पार्टनर सरस्वती को मारने के बाद उसके शव के टुकड़े कूकर में उबालने और उन्हें अंगों को कुत्तों को खिलाने के आरोपी कातिल मनोज साने से लगातार पूछताछ हो रही है। मनोज 16 जून तक पुलिस कस्टडी में है। मनोज के बारे में अब एक नया खुलासा हुआ है।
सेक्स एडिक्ट था मनोज
पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोज साने को सेक्स की लत थी। वह लगातार पोर्न वेबसाइट्स पर विजिट कर रहा था। यह भी पता चला है कि उसके मोबाइल फोन में कई अश्लील तस्वीरें सेव हैं। पुलिस ने उसकी फोन हिस्ट्री में ये पाया है। 4 जून को सरस्वती की हत्या के बाद उसने साइट पर Google से पूछा था कि शरीर को सड़ने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए। पुलिस को लगता है कि गूगल से ही उसे शव को काटने और पकाकर खत्म करने का आइडिया मिला।
अब तक 20 लोगों का बयान हुआ दर्ज
वसई-विरार पुलिस ने इस मर्डर केस में लगातार बयान दर्ज किए हैं। डिप्टी कमिश्नर जयंत बाजबले ने जानकारी दी है कि चीजों की बरामदगी की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मृतका और उसके करीबियों के डीएनए नमूने लिए गए हैं, ताकि इनका मिलना किया जा सके। आरोपी और पीड़ित के चैट और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी ने बच्चे के लिए किराए पर ली लड़की की कोख, गर्भवती होने पर रखा साथ, डिलीवरी के दिन वो किया जो कोई नीच भी ना करे
Updated on:
15 Jun 2023 03:33 pm
Published on:
15 Jun 2023 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
