2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिगरेट पीते हुए दो ‘आतंकियों’ को देख मची सनसनी, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

मुंबई के पालघर इलाके में आतंकियों की सूचना पर मचा हड़कंप पुलिस की सात टीमों ने घंटे भर तक ली इलाके की तलाशी CCTV फुटेज से पता चला कि आतंकी नहीं फिल्म कलाकार थे दोनों शख्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 29 May 2019, 12:23 PM IST

terrorist

नई दिल्ली। पुलवामा में CRPF जवानों के काफिले पर हुए हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा काफी सतर्क हैं। यही वजह कि छोटी-बड़ी संदिग्ध हरकतों के भी पता चलते ही पुलिस तत्परता दिखा रही है। कुछ ऐसा ही मामला ही महाराष्ट्र के पालघर से सामने आ रहा है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक दो आंतकियों के होने की खबर इलाके में फैली। सूचना पुलिस तक पहुंची तो आतंकियों की तलाश में सात पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब सच से पर्दा उठा तो हर कोई हैरान रह गया।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की चल रही थी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब एक घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद पता चला कि ये दोनों असली आतंकी नहीं हैं। दरअसल, दो शख्स आतंकी की ड्रेस में फिल्‍म की शूटिंग कर रहे थे, इन्हें लोगों ने देखा था तो आतंकी समझ यह अफवाह फैला दी। जांच में पुलिस को पता चला कि पालघर में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक फिल्‍म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में आतंकी का किरदार निभा रहे दो जूनियर आर्टिस्‍ट आतंकी शूटिंग की ब्रेक में एक दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुंच गए। उसी दौरान पंचवटी नाका इलाके स्थित एक ATM के गार्ड ने इन्हें घूमते देखा तो तुरंत पुलिस तक आतंकी की सूचना दे दी।

CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

पुलिस ने भी वक्त न गंवाते हुए कई थानों और कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचित कर दिया। कई टीम इन आतंकियों की तलाश में इलाके की छानबीन करने लगीं। सच्चाई तब सामने आई जब पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज की तलाशी ली। फुटेज से पता चला कि ये दोनों आतंकी नहीं बल्कि कलाकार हैं। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के खुलासे के बाद आखिरकार पुलिस ने राहत की सांस ली।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए खेलें पत्रिका http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।