16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस का सर्वर हुआ हैक, बैंक को लगी 143 करोड़ की चपत

मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस का सर्वर हैक होने से मचा हड़कंप।

2 min read
Google source verification
bank

मुंबई: स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस का सर्वर हुआ हैक, बैंक को लगी 128 करोड़ की चपत

नई दिल्ली। मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस बैक का सर्वर हैक हो गया है। पिछले हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की नरीमन प्वाइंट शाखा ने मुंबई पुलिस के इकोनॉमिक ऑफिस विंग (ईओओ) से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बैंक ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी की वजह से बैंक को 143 करोड़ की चपत लगी है। मॉरीशस की नरीमन प्वाइंट शाखा स्टेट बैंक रहेजा सेंटर की 15 वीं मंजिल पर स्थित है।

रुपए देश से बाहर अलग-अलग खातों में भेजे गए

बता दें कि 5 अक्टूबर को की गई शिकायत के मुताबिक, धोखाधड़ी करने वालों ने बैंक का सर्वर हैक कर खातों की जानकारी निकालली और करोड़ों रुपए भारत से बाहर कई खातों में स्थानांतरित कर दिए। अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ मॉरिशस के नरीमन प्वाइंट शाखा प्रभारी प्रकाश नारायण ने इस मामले में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ईओओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच में साइबर विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है।

पहले भी सामने आए ऐसे कई मामले

वहीं, इससे पहले अगस्त में देश के सबसे पुराने को-ऑपरेटिव बैंकों में से एक कॉसमॉस बैंक के एटीएम सर्वर को हैक किया गया था। हैकरों ने सर्वर हैक कर 94 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे। बता दें कि हैकरों ने सर्वर हैक कर बैंक के रुपए और वीजा डेबिट कार्ड की जानकारी चुरा ली थी। इसके बाद इन डिटेल के आधार पर हैकरों ने विदेश में पैसों का हेर-फेर किया। वहीं, 94.42 करोड़ रुपए देश के बाहर भेजे।

यह भी पढ़ें-#MeToo पर बोली शिल्पा शिंदे- बॉलीवुड में यौन शोषण जैसा कुछ नहीं, हर चीज आपसी सहमति से

वहीं, चोरी की गई जानकारी के आधार पर हैकर ने 12 हजार के करीब लेन-देन किए गए। हैकर ने जितने भी लेन-देन किए सभी देश के बाहर के थे। बता दें कि हैकरों ने 12 हजार लेन-देन कर 78 करोड़ रुपए चुराए। यहीं नहीं उन्होंने इसके अलावा 2800 लेन-देन भी किए। इस लेन-देन से 80 लाख रुपए का बैंक को चपत लगाया गया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग