23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder: कोटा में ‘बिजली बादशाह’ की निर्मम हत्या, कुछ महीने पहले ही जेल से आया था बाहर

Rajasthan Crime: कोटा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह के रूप में हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 23, 2026

Kota Murder

मृतक धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह की फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Murder Due To Old Rivalry: कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

परिचित युवकों ने किया हमला

प्राथमिक जानकारी के अनुसार धीरज सुमन पर तीन से चार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि हमलावर मृतक के परिचित ही थे और पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बाद मारपीट हुई और मामला हत्या तक पहुंच गया।

कुछ माह पहले ही जेल से आया था बाहर

जानकारी यह भी सामने आई है कि धीरज सुमन करीब छह–सात महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। इसी एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके। सीआई महेश कारवाल ने बताया कि आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। मामला दर्ज कर संदिग्ध आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।