मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य रेलवे में चतुर्थ श्रेणी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने का वादा करके एक ठग ने 11 लोगों से 68 लाख 30 हजार रुपये वसूल लिए। वठोडा पुलिस स्टेशन में पीड़ितों ने इसकी शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 465, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, एफआईआर दर्ज होते ही गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।