
अभी दुनिया में कदम रखा ही था, और अस्पताल वालों की लापरवाही ने इस तरह ले ली नवजात की जान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में कथित तौर पर हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते एक नवजात की मौत हो गई। मामला मुखर्जी नगर का है, जहां शनिवार को न्यूलाइफ हॉस्पिटल में एक महिला की डिलिवरी हुई। जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत अस्थिर थी, उसकी धड़कने लगातार गिरती जा रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाता हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से बच्चे के परिजनों में हॉस्पिटल को लेकर गुस्सा है। उनका आरोप है कि बच्चे की मौत सही समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई है।
अस्पताल में इलाज के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी
संत नगर में रहने वाले नवजात के परिवारवालों के मुताबिक जन्म के बाद ही बच्चे की हालात बिगड़ रही थी, लेकिन अस्पताल वालों ने उन्हें इसकी जानकारी तकरीबन एक घंटे बाद दी। इसके अलावा अस्पताल में उसके इलाज के लिए कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। जबकि अंकित शर्मा की पत्नी गीता शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही इसी अस्पताल में इलाज कराया था, और उस दौरान उन्हें बताया गया था कि अस्पताल में हर तरह की सुविधाएं हैं।
एक घंटे देरी से आई एंबुलेंस
पर्याप्त सुविधा न होने के कारण नवजात को इलाज के लिए पंजाबी बाग स्थित न्यू केयर चाइल्ड हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई, दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए जो एंबुलेंस बुलाई गई उसने भी आने में एक घंटे की देरी कर दी। इसके बाद जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने दर्ज कराई शिकायत
परिवारवालों में इस बात की नाराजगी है कि जब अस्पताल में नवजात की इमरजेंसी के लिए नर्सरी या अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं थी, तो उन्हें भर्ती क्यों किया या सही समय पर जानकारी क्यों नहीं दी। इस मामले में परिवारवालों ने मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका ये भी दावा है कि नवजात ने इसी अस्पताल में दम तोड़ दिया था,उसके बाद उसे रेफर किया गया।
अरुणाचल सीमा पर बड़े पैमाने में खनन कार्य कर रहा चीन, एक बार फिर भारत के साथ बढ़ सकता है तनाव
डॉक्टर ने माना, नहीं है नर्सरी
बता दें कि मामले की जांच अभी चल रही है। इस बारे में आरोपी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि ये सच है कि हमारे अस्पताल में नर्सरी नहीं है।
Published on:
21 May 2018 03:11 pm

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
