9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की शादी के लिए लिया था लोन, पैसे नहीं चुका पाने पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत गंभीर

बेटी की शादी में लिए गए एक लाख रुपए के कर्ज को नहीं चुका पाने पर पैसे देने वालों ने एक व्यक्ति के शरीर पर पेट्रोल झिड़ककर आग लगा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी दिल्ली की है। पीड़ित शख्स आग से बुरी तरह जल चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है, लेकिन हालत बेहद नाजुक है।

2 min read
Google source verification
fire.jpg

Person taken a loan for Daughter's Marriage Lender burnt him by Pouring Petrol

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी की शादी के लिए एक व्यक्ति ने स्थानीय कर्जदाता से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। लेकिन माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वो इसे चुका नहीं पा रहा था। ऐसे में कर्जदाता ने उस व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। यह शर्मनाक घटना हॉर्ट ऑफ द सिटी कहे जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोते समय 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर दो लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक आरोपी से 1 लाख रुपये उधार लिए थे और वह उसे वापस नहीं कर पा रहा था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पीड़ित का लोकनायक जय प्रकाश लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हॉस्पिटल में पीड़ित का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया है और वह गंभीर हालत में है। घटना शुक्रवार की है, अब पुलिस में केस दर्ज होने और पुलिस की जांच शुरू होने के बाद मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता इस कदर जला है कि उसके पैर की उंगलियों को 'हस्ताक्षर' के रूप में इस्तेमाल करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - ट्रैक्टर की किस्त नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने किसान की बेटी को कुचला


पीड़ित की पहचान लाल मोची के रूप में हुई है। जो स्टेशन पर शू-पॉलिस का काम किया करता था। लाल मोची स्टेशन पर ही पुलिस चौकी या बैरिकेड्स के पास सोता थे। पुलिस शिकायत के अनुसार लाल मोची ने इसी साल मई में बेटी की शादी के लिए कमला मार्केट इलाके में दुकान चलाने वाले राजीव से एक लाख रुपए लिए थे। तब उसने पैसे चुकाने के लिए समय देने की बात कही थी। लेकिन कुछ समय मांगा राजीव लाल मोची पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।


लाल मोची ने बताया कि गुरुवार की रात वह आया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब मैं पुलिस बैरिकेड के पास सो रहा था, तभी अचानक रात करीब 2 बजे एक आदमी आया और मुझ पर पेट्रोल डाल दिया। राजीव ने माचिस की तीली से आग लगा दी। और दोनों फरार हो गए। बाद में स्टेशन पर मौजूद अन्य लोग लाल मोची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।


मामले की जांच में जुटे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि “हमने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। वह और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और पीड़ित द्वारा कर्ज नहीं चुका पाने के बाद उसने बदला लिया।” लोक नायक के डॉक्टरों ने कहा कि लाल पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद उसे जला दिया गया था, जिसके बाद उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टर पीड़ित का इलाज और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।