4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद एनकाउंटर: घटनास्थल की तस्वीरें आईं सामने, आरोपियों के हाथ में दिखे हथियार

- शुक्रवार तड़के पुलिस की कार्रवाई में हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी मारे गए - एनकाउंटर के बाद पूरे हैदराबाद में जश्न का माहौल है

less than 1 minute read
Google source verification
encounter_pic.jpeg

हैदराबाद। दिशा गैंगरेप और मर्डर केस में चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। हालांकि हैदराबाद समेत देश के कई राज्यों में इस एनकाउंटर के बाद जश्न भी मनाया जा रहा है। हैदराबाद में तो पुलिस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी और पुलिसवालों पर फूलों की बारिश तक की गई है। इस बीच मौका ए वारदात से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आरोपियों की लाश के हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं।

घटनास्थल से आई तस्वीरें

आपको बता दें कि पुलिस ने इस एनकाउंटर को लेकर ये दावा किया है कि तड़के जब चारों आरोपियों को लेकर पुलिसवाले उस जगह पर पहुंचे, जहां चारों दरिंदों ने दिशा को जलाया था तो उस जगह पर आरोपियों ने कस्टडी से भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिसवालों ने सेल्फ डिफेंस में आरोपियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें चारों आरोपी मारे गए। अब जो तस्वीरें मौका ए वारदात से आई हैं, वो भी यही बयां करती हैं कि आरोपियों ने पुलिसवालों पर फायरिंग की और सेल्फ डिफेंस में चारों आरोपी मारे गए।

हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर पर दी सफाई

बता दें कि तेलंगाना पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा है कि हम हर किसी को इस एनकाउंटर से संबंधित जवाब देने के लिए तैयार हैं। सज्जनार ने कहा है कि हमने चेतावनी देने के बाद आरोपियों पर फायरिंग की थी, करीब 8-10 मिनट से एनकाउंटर चला था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हमसे हथियार छीनकर हम पर फायरिंग करने की कोशिश की थी। पुलिस की टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर इसलिए गई थी ताकि पीड़िता का मोबाइल और पावरबैंक ढूंढा जा सके।

Story Loader