नई दिल्ली। दिल दहलाने वाली बुराड़ी केस पूरे देश को हैरत में डाल दिया। 11 लोगों की एक साथ मौत से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सूबत ढूंढने में लगी, लेकिन सच अभी तक सामने नहीं आ पाया है। हालांकि, अब तक इस केस में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है तंत्र-मंत्र के कारण यह घटना घटी है। वहीं, अब पुलिस को मृतक परिवार के घर से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाली है। पुलिस को इंटरनेट की हिस्ट्री से पता चला है कि पूरा परिवार हमेशा मोक्ष प्राप्ति के तरीके से संबंधित वीडियो देखता था।