3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: नई नवेली पत्नी ने पति पर लगाए ‘गंदा काम’ करने का आरोप, निजी वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification
unatrural

पुणे: पत्नी के साथ अप्रकृतिक यौन संबंध बनाता था पति, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

पुणे। महाराष्ट्र में एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। पुणे शहर में एक 24 वर्षीय नवविवाहित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने अपने पति, ननद और ससुर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 31 वर्षीय अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करने, कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड करने तथा उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

हनीमून के दौरान किया रेप
खबरों के मुताबिक, युवती की नई-नई शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हन ने अपने पति पर आरोप लगाए कि उसने मार्च और सितंबर में उसके साथ जबरदस्ती करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। हनीमून के दौरान उसके पति ने रेप किया। जो शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई है उसके अनुसार, शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा कुछ दिन के लिए हनीमून मनाने गोवा गया। महिला ने दावा किया कि गोवा में में उसके पति ने कई बार उसका रेप किया। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए साथ ही उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मार पिटाई की गई।

धारा 377 हटने के बाद सुर्खियों में आने लगे समलैंगिक यौन संबंध, कई पुरुषोें ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

आपत्तिजनक तस्वीर खींच किया ब्लैकमेल

महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी आपत्तिनजक आवस्था में नग्न तस्वीरें खींच ली और किसी को भी मारपीट, रेप के बारे में बताया तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी देता रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, " महिला के पति को संदेह था कि उसकी (युवती) शादी से पहले किसी दोस्त के साथ संबंध थे। उसने आरोप लगाए हैं कि महिला के पति ने होटल में रेप किया, साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव भी ड़ाला। उसने युवती की निजी तस्वीरों पर भी क्लिक की। महिला ने सुसरात पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया है।

Story Loader