24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: 10 साल के लड़के का जबरन किया खतना, धर्मांतरण कराने का भी प्रयास

पंजाब के लुधियाना में 10 वर्षीय लड़के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां माछीवाड़ा में रविवार को संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों ने जबरन लड़के का धर्मांतरण कराना चाहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Oct 2018, 8:42 AM IST

circumcision

पंजाब: 10 साल के लड़के का जबरन किया खतना, धर्मांतरण कराने का भी प्रयास

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में 10 वर्षीय लड़के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां माछीवाड़ा में रविवार को संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों ने जबरन लड़के का धर्मांतरण कराना चाहा और उसका circumcision कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने बयान में उसका जबरन धर्मांतरण कराए जाने की बात कही।

इंडियन आइडल के आॅडिशन से हुआ बाहर तो गर्लफ्रेंड ने किया किनारा, युवक ने रेत दिया गला

पुलिस के अनुसार इस मामले में मोहम्मद मोबीन और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ माछीवाड़ी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी पीड़ित को करीब आठ महीने पहले उसकी मां की मौत के बाद पिता ने उसे छोड़ दिया था। पिता की दूसरी शादी के बाद वह ट्रेन से लुधियाना आ गया था। पीड़ित ने बताया कि सात माह तक वह गुरुगृह गांव में एक घर में नौकरी करता था। जबकि पिछले हफ्ते ही मोबिन ने माछीवाड़ी में सड़क किनारे खड़े होने वाले जूस के ठेले पर उसको एक हजार रुपये महीना पर काम पर रखा था। इस बीच मोबीन ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को अचानक मोबिन अपने दो साथियों के साथ आ धमका और जबरन उसका circumcision शुरू किया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान पीड़ित आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकल कर भागा और कोहाड़ा स्थित बाजार में टेंपो यूनियन वालों के पास पहुंचा। इन लोगों ने ही उसको गंभीर हालत में हॉस्पिटल में पहुंचाया। यूनियन अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उत्तराखंड: अब पंचायत चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिक योग्यता बनी आधार, घर में टॉयलट होना भी जरूरी

माछीवाड़ा पुलिस थाने के एसएचओ राजेश कुमार के अनुसार पीड़ित लड़के की हालत में अभी सुधार है। पीड़ित की मां के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और के बाद लड़के को त्याग दिया था। मुख्य पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी मोबिन ने कथित तौर पर खतने प्रकिया के दौरान लड़के के हाथ पकड़े थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।