क्राइम

फिर दहला बिहारशरीफ, पहाड़पुरा इलाके में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

Firing in Biharsharif: रामनवमी जुलूस के बाद से बिहार के कई शहरों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया है। सासाराम, बिहारशरीफ में पथराव-तोड़फोड़ के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं हुई। शनिवार शाम बिहारशरीफ में फिर से फायरिंग की घटना हुई। जिससे लोग दहशत में है।

2 min read
Ramnavmi Procession Firing in Biharsharif of Bihar and Ruckus in Sasaram

Firing in Biharsharif: रामनवमी शोभायात्रा के बाद से बिहार के कई शहरों में हिंसक घटनाएं हुई। पथराव-तोड़फोड़, आगजनी के साथ-साथ दो पक्षों में झड़प भी हुई। बिहारशरीफ, सासाराम में माहौल इतना खराब हुआ कि धारा 144 लगानी पड़ी। इंटरनेट तक बंद करना पड़ा। अभी माहौल पटरी पर आ ही रहा था कि बिहारशरीफ में शनिवार शाम फिर गोलीबारी हुई। शनिवार देर शाम बिहारशरीफ में जमकर बवाल हुआ। रामनवमी जुलूस को लेकर नालंदा में फिर दो पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हुई। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। बताया जाता है कि 12 राउंड से अधिक फायरिंग शनिवार शाम हुई। जिसमें एक व्यक्ति को गोली भी लगी।


बिहारशरीफ के दरगाह और मेहरपर इलाके में झड़प-


मिली जानकारी के अनुसार नालंदा में एक बार फिर बवाल हो रहा है। बिहारशरीफ के दरगाह और मेहरपर इलाके में झड़प के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की भी सूचना है। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दरगाह और मेहरपर इलाके की दूरी करीब 200 मीटर के करीब है जहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।


अंधेरे का फायदा उठाकर रुक-रुक कर हो रही फायरिंग-

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाते हुए लगातार फायरिंग की जा रही है। लोग पुलिस पर भी हवाई फायरिंग करते देखे गये। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है फिलहाल भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है जो स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। बिहारशरीफ में स्थिति बिगड़ती जा रही है। माइकिंग के जरीये लोगों को शांति बरतने की अपील की जा रही है।


सासाराम की हिंसा के कारण अमित शाह का कार्यक्रम रद्द-


इससे पहले बिहार के सासाराम में हुई हिंसक घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रविवार को सासाराम जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंसक घटनाओं को दुख की बात बताते हुए कहा कि जरूर कोई ना कोई गड़बड़ी किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम हिंसा की घटनाओं पर कहा कि खबर मिलते ही नियंत्रण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह जो घटना घटी है बहुत दुख की बात है। जरूर कोई ना कोई घचपच किया है।

यह भी पढ़ें - सासाराम के बाद अब नालंदा में शोभायात्रा पर पथराव व फायरिंग, सात घायल

Published on:
01 Apr 2023 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर