नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड ( Rohit Shekhar Tiwari murder case ) में दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। रोहित की हत्या में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पत्नी अपूर्वा के खिलाफ साकेत कोर्ट ( saket court ) में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आज अपूर्वा की जमानत के लिए कोर्ट में पेशी भी होनी है।