भिलाई में सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस करते दिखा कपल, वीडियो हुआ वायरल
रायपुर. इश्क का एक और रंग लखनऊ से होते हुए भिलाई जा पहुंचा है। जी हां आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई में वीडियो में युवक बाइक चलाता हुआ दिख रहा है तो युवती सामने से उसकी गोद में बैठी है और लड़के को बाहों में कसकर पकड़े हुए दिख रही है। युवती के अंदाज को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह बीच-बीच में युवक को किस कर रही है। लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ नजर आ रहा है।
यह वीडियो शनिवार सुबह का ही बताया जा रहा है। काले रंग की हाई स्पीड बाइक पर लड़का भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकलता है। फिलहाल अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का एक्शन क्या होगा, ये देखने वाली बात है। मामला तो खतरनाक ड्राइविंग का बनता है। वहीं कपल की इस तरह से वाहन की सवारी ने दूसरे लोगों का ध्यान खींचा। किसी ने वीडियो बना लिया और कथित तौर पर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस घटना से पहले उप्र की राजधानी लखनऊ में चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने स्कूटी जब्त कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी।