1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के इस सीरियल मोलेस्‍टर के खौफ से लड़कियां डरती थीं दरवाजा खोलने से, पकड़ाया

संदीप के अपराध करने का तरीका भी सनकीपने से भरा है। वह बेहद शातिर है और सिर्फ पॉश कॉलोनियों में रहने वाली औरतों को ही निशाना बनाता है।

2 min read
Google source verification
serial molester sandeep chouhan

नई दिल्‍ली : रविवार को दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उसने एक ऐसे सीरियल मोलेस्‍टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जिसका दहशत दिल्‍ली के पॉश इलाकों की महिलाओं में इतना था कि वह दरवाजा तक खोलने से डरती थीं। संदीप चौहान नाम के इस अपराधी के ऊपर दिल्‍ली के विभिन्‍न थानों में हत्‍या के प्रयास से लेकर छेड़छाड़ के करीब 20 मामले दर्ज हैं। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि वसंतकुंज में छेड़खानी की ताजा घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान होने के बाद संदीप चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

सनकी सीरियल मोलेस्‍टर है चौहान
पुलिस ने बताया कि संदीप चौहान सनकी सीरियल मोलेस्‍टर है। इसके खिलाफ दिल्ली के ही विभिन्न थानों हत्‍या के प्रयास, छेड़खानी जैसे गंभीर अपराध के करीब 20 मामले दर्ज है। एक मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है, इसके बावजूद वह नहीं सुधरा है।

ताइक्‍वांडो टीचर है संदीप
संदीप ने उच्‍च शिक्षा हासिल कर रखी है और वह ताइक्वांडो का टीचर है। इतना ही नहीं वह शादीशुदा भी है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ है। इसी कारण वह इस तरह की हरकतें करता था।

पुलिस कर रही है जांच
संदीप के गिरफ्त में आने के बाद अब उसका अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, संदीप पहले ही ऐसी गंदी हरकतें कर चुका है। उसके खिलाफ दिल्‍ली के विभिन्‍न थानों में छेड़छाड़ से लेकर हत्या की कोशिश तक के करीब 20 मामले दर्ज है और इन मामलों में वह पहले भी 14 महीने न्यायिक हिरासत में रह चुका है। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

सनकी तरीके से देता है अपराध को अंजाम
संदीप के अपराध करने का तरीका भी सनकीपने से भरा है। वह बेहद शातिर है और सिर्फ पॉश कॉलोनियों में रहने वाली औरतों को ही निशाना बनाता है। वह किसी भी पॉश कॉलोनी में जाकर डोरबेल बजाता। दरवाजा खोलकर जैसे ही कोई महिला बाहर निकलती वह गंदी हरकतर कर भाग जाता। इसी तरह की एक घटना उसने गुरुवार को वसंतकुंज के डी ब्लॉक में की थी। लेकिन इस बार सीसीटीवी कैमरे से वह अपना चेहरा नहीं छिपा पाया। इसके बाद दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खौफ इतना कि एक लड़की कूद गई छत से, आज भी है कोमा में
पुलिस ने बताया कि संदीप का दहशत पूरे दक्षिण पश्चिम दिल्‍ली में था। इसकी वजह से इस इलाके की महिलाएं लड़कियां दरवाजा खोलने तक से घबराने लगी थीं। डोरबेल बजते ही उनमें डर समा जाता था। ऐसे ही एक हादसे में संदीप से बचने के लिए एक लड़की ने छत से कूद गई थी। वह आज भी कोमा में है।

Story Loader