नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस भले ही जनता की सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन स्थिति इसके उलट है। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इन्हें किसी का खौफ नहीं रह गया है। दिल्ली अपराधियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल मंडावली इलाके के पांडव नगर के एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 4-5 बदमाशों ने होटल में मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी. होटल वालों के मुताबिक शाम करीब साढ़े 7 बजे एक शख्स खाना पैक कराने बाल गोपाल भोजनालय आया और फिर वो डिस्काउंट की बात करने लगा. होटल मालिक विजय गुप्ता ने उसके डिस्काउंट देने से मना कर दिया…बस इसी बात पर बहस शुरू हो गई. इसके बाद वो शख्स वहां से चला गया.
थोड़ी देर बाद 4-5 लोग आए और मारपीट- तोड़फोड़ शुरू कर दी. खाना खा रहे लोग दहशत में आ गए और होटल से बाहर चले गए. आरोपियों ने होटल मालिक विजय गुप्ता सहित कई लोगों को जमकर पीटा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस कुर्सियों से एक शख्स की दो लोग मिलकर पिटाई कर रहे हैं। बहरहाल मार-पीट के बाद हवा में फायरिंग करते हुए ये सभी अपराधी फरार हो गए।